Maharajganj Times

Maharajgnj News : शिकारपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल

Maharajganj
Wednesday, 13 Aug, 2025
0
106

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शिकारपुर में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय गौड़ और वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम दुबे के नेतृत्व में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। रैली सेमरा ढाला टोल प्लाजा से शुरू होकर शिकारपुर तक पहुंची, जहां पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रतिभागी हाथों में तिरंगा थामे जोश और गर्व के साथ आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करना और आजादी के अमर शहीदों के बलिदान को याद करना है। स्थानीय नागरिकों ने घरों और दुकानों के बाहर खड़े होकर रैली का स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा से प्रतिभागियों का उत्साह दोगुना हो गया। कार्यक्रम का समापन शिकारपुर बाजार में हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विवेक गुप्ता, इंद्रजीत रौनियार, श्याम मोहन जी, विजयर्धारिया, राम आजा यादव, शंभू नाथ वर्मा, कन्हैया साहनी, सरवन, दिलीप, राजू जायसवाल, बैजनाथ, अनिल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

<